जौनपुर धारा, जौनपुर। अवधी लोकरंग महोत्सव के दूसरे दिन विकास खंड स्थित अमारी गांव में अपनी लोककला के माध्यम से लोकगीत कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से जलवा बिखेर दिया। लखनऊ से आये हुए अनुभव सांस्कृतिक दल के लोकगायक राजेंद्र त्रिपाठी की संयुक्त प्रस्तुति गाणी वाले दुपट्टा उड़ा जाय रे पर जहाँ जूली एवं रीमा ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव विभेर कर दिया वहीं लोकगायक बृजेश पाण्डेय की अनुपम प्रस्तुति गुलरी के फूल भइल बलमू और सौरभ व गौरव ने देशभक्ति गीत पर भाव नृत्य पर लोगों का मनमोह लिया। प्रतापगढ़ के शिल्पी पपेट ग्रुप द्वारा कठपुतली नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। महोत्सव में उपस्थित क्षेत्रीय कलाकारों में मो. इस्लाम, विजय कुमार, लाल चन्द शर्मा, लालता प्रसाद विश्वकर्मा, मो. नईम, बुद्धू, शैलेश दूबे, अंकित मिश्र, रमाशंकर पाण्डेय एवं आरती पाण्डेय ने लोक विधा पर आधारित गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। अकादमी के अध्यक्ष पं. दयाशंकर पाण्डेय एवं सचिव इन्दु प्रकाश मिश्र ने कलाकारों को सम्मानित करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान भारी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
पुलिस मुठभेड़ में जहरखुरानी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जहरखुरानी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से...
अवधी लोकरंग महोत्सव में लोक कलाकारों ने बिखेरा जलवा

Previous article
Next article


