Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअराजकत्त्वो पर तालाब में जहर डालने का आरोप

अराजकत्त्वो पर तालाब में जहर डालने का आरोप

  • दो लाख मछलियां मरी, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर

जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सराय इस्मैला (घघरिया) गांव में स्थित एक तालाब में मछली पालन का कार्य कर रहे मत्यपालक ने अराजक तत्वों पर तालाब पर जहर डालने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। उक्त गांव निवासी मुरलीधर ने दो वर्ष पूर्व गांव में ही लगभग एक एकड़ के स्थित तालाब को उपजिलाधिकारी कार्यालय से अनुबंध में लिया था। जिसमे पीड़ित द्वारा पिछले वर्ष अगस्त महीने में 12 हजार रुपए के मछलियों के बच्चो को तालाब में छोड़ा गया था। मछली पालक के अनुसार अब उन मछलियों को कीमत लगभग दो लाख रुपए हो गई थी। मेरे द्वारा गांव के कुछ लोगो पर मछली पकड़ने से मना करने पर तालाब में जहर डाल दिया गया। जिससे सभी मछलियां मर गई। पीड़ित के अनुसार तालाब का पट्टा मिलने के पहले वर्ष भी जहर डाल कर मछलियों को मार दिया गया था। किंतु तब भी कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इस बार भी वही कार्य किया गया है। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया तहरीर मिली है।मामले की छानबीन करवाई जा रहे है।

Share Now...