― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअपना दल कमेरावादी की मासिक बैठक सम्पन्न

अपना दल कमेरावादी की मासिक बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। नगर में बुधवार को अपना दल कमेरावादी जिला अध्यक्ष रामचन्द्र पटेल के आवास पर मासिक बैठक व आगामी चुनाव को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सलाहकार राजेश पटेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश। दूधनाथ पटेल की अध्यक्षता में अपना दल कमेरावादी की एक आवश्यक बैठक की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश पटेल ‘मुख्य सलाहकार ने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी गाँव गाव जाकर आगमी पंचायत चुनाव के लिए सक्रियता से जुट जाएं। ताकि ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जिताकर पार्टी को और मजबूत किया जाए तथा आगामी विधानसभा-2027 में पार्टी को मनबूती मिले। वहीं जिलाध्यक्ष रामचन्द्र पटेल ने कहा कि आगामी 12 अप्रैल 2025 को लखनऊ में डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयन्ती मनाने के लिए भारी से भारी संख्या में पहुंच कर सफल बनाएं व विधायक बहन पल्लवी के हाथ को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र सिंह पटेल ने किया। बैठक में राम नेवाळ पटेल, सुशील पटेल, रामचन्द्र चन्द्र कन्नौजिया, तीर्थ राज सरोज, बद्री प्रसाद पटेल, हेमा पटेल, उषा पाल, राम प्रकाश पटेल ,राकेश सरोज, मोनू सिंह, इन्द्रबहादुर, राजेन्द्र विश्वकर्मा, फतेह बहादुर पटेल, अमृत लाल पटेल, नंदलाल, राम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now...