Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवा गायक हरिओम तिवारी का 'माटी के लाल' टीवी शो में चयन

युवा गायक हरिओम तिवारी का ‘माटी के लाल’ टीवी शो में चयन

जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर तहसील अन्तर्गत भटेहरा निवासी हरिओम तिवारी ने अपनी गायकी प्रतिभा का परचम लहराया है। हरिओम का चयन सुपरस्टार सिंगिंग टीवी रियलिटी शो ‘माटी के लाल” के टॉप 10प्रतिभागियों में हुआ है। वाराणसी में हुए ऑडिशन में यूपी, बिहार, झारखंड से हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां हरिओम ने अपने सुरों का जादू बिखेरकर यह मुकाम हासिल किया। हरिओम तिवारी कांग्रेस नेता कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू के पौत्र और बजरंग महाविद्यालय के प्रवक्ता जैनेंद्र तिवारी के सुपुत्र हैं। इससे पहले भी वह भोजपुरी सिनेमा के चर्चित शो ‘सुर संग्रामÓ के फाइनल तक पहुंचे थे। ऑडिशन में निर्णायक के रूप में मौजूद भोजपुरी सुपरस्टार शिल्पी राज, विजय चौहान, मनोहर सिंह और अलका पहाड़िया ने हरिओम की प्रतिभा की सराहना की। गांव के प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, पूर्व प्रधान रामजियावान तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ.सुभाष चंद्र पांडे, शिवपूजन पांडे, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी समेत कई गणमान्य लोगों ने हरिओम की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।