जौनपुर धारा, जौनपुर। होली का त्योहार रंगों एवं पकवानों के लिए जाना जाता है। घर से उठने वाली पकवानों की खुशबू और होली के उड़ते गुलाल खुशियों में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन कुछ घर ऐसे है जहां खुशियों पर गरीबी ने ग्रहण लगा दिया है। मुसहर परिवार की चिंता यही थी कि होली पर इस बार भी सब फीका ही रहेगा जिसे देखते हुए विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित विश्व के पहले अनाज बैंक की जौनपुर शाखा ने मुसहर परिवारों की चिंता की और 60 मुसहर परिवार को आटा, चावल, दाल, मसाला और रंग अनाज बैंक के अंतर्राष्ट्रीय चेयरमैन एवं विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव ने वितरित किया। इस दौरान विशाल भारत संस्थान के सरायबीरु स्थित सेवा कार्यालय में हिन्दू-मुस्लिम संवाद केन्द्र का उद्घाटन भी किया गया। इस संवाद केन्द्र के जरिये प्रत्येक माह हिन्दू-मुस्लिमों की बैठक होगी और उसमें सांझा संस्कृति, सांझा विरासत और पूर्वजों पर चर्चा होगी। साथ ही देश में फैलाये जा रहे नफरत को खत्म करने का सूत्र तलाशा जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव ने कहा कि भारतीय संस्कृति दूसरों की खुशियों में खुश होने और प्यार बांटने की प्रेरणा देता है। अनाज बैंक होली पर विशेष अभियान चलाकर यह प्रयास जरूर करेगा कि कोई भी परिवार त्योहार पर भूखा न रहे। मुसहर परिवार सबसे वंचित समाज के हैं लेकिन उनको भी त्योहार पर अच्छे पकवान बनाने का अधिकार है। भेजन के अधिकार के साथ इनको खुशियों का भी अधिकार है। अनाज बैंक अपनी जिम्मेदारी समझता है। मुसहर परिवार के बच्चों के लिए रंगों की भी व्यवस्था की गई है ताकि वे त्योहार का पूरा आनन्द ले सकें। उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम संवाद केन्द्र दोनों समुदायों को नजदीक लाने का व्यवहारिक प्रयास है। एक दूसरे के साथ बैठने से आपसी दूरी कम होगी, गलतफहमी दूर होगी और एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार बढ़ेगा। यह प्रयोग अन्य जिलों में भी किया जाएगा। अनाज बैंक के डिप्टी चेयरमैन ज्ञान प्रकाश ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अनाज बैंक सबसे आगे खड़ा है। मुसहर परिवार के लोगों को भूख से मुक्ति दिलाने की योजना पर कार्य करता रहेगा। अनाज बैंक की प्रबन्ध निदेशक अर्चना भारतवंशी ने कहा कि अनाज बैंक से जुड़े निकासी खाताधारकों को केवल भूख से मुक्ति का स्वराज ही नहीं, बल्कि मुसहर परिवार की महिलाओं को साक्षर बनाकर सक्षम बनाने की भी योजना है। संगठन ने सर्वसम्मति से हिन्दू-मुस्लिम संवाद केन्द्र का प्रभारी विशाल भारत संस्थान के जिला चेयरमैन नौशाद को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंडित दिव्येन्दु मुखर्जी, निदेशक ओम प्रकाश पाण्डेय, इली भारतवंशी, फरहान अहमद, सर्वेश दीक्षित, महेन्द्र प्रताप सिंह, मो. अहसान, रमेश कुमार सिंह, मो. आजम, राम भवन यादव, रीता देवी, अब्दुल तौवाब, हिमांशु राय, अकरम ने कार्यक्रम में हिस्सेदारी की।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
होली पर्व पर मुसहर परिवारों को खुशियों की सौगात

Previous article


