Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के सरैया गांव में शुक्रवार की भोर में एक 52वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बताते हैं कि गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रामसेवक घर के सामने अपने मड़हे में सोता था। गुरुवार की रात को वह खाना पीना खाकर सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे परिवार के सदस्यों की नजर पड़ी तो देखा वे मड़हे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये है। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मृतक किन्ही कारणों से आत्महत्या कर लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

वाहन से टकराकर पिकअप चालक की मौत

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 11बजे महरुपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 40वर्षीय पिकअप चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लखनऊ से सामान लादकर पिकअप चालक वाराणसी जा रहा था। गांव के पास किसी वाहन से उनके पिकअप का एक्सीडेंट हो गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पास मिले कागजात से शव की शिनाख्त सुनील कुमार निवासी जोरावरगंज थाना असोहा जनपद उन्नाव के रूप में हुई। मृतक के घर सूचना भेज दी गई है।

विषधर के काटने से वृद्धा की मौत, पीएम हेतु भेजा गया शव

खुटहन। लवायन गांव में गुरुवार की रात विषधर के काटने से एक वृद्धा की मौत हो गई। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।

गांव निवासी 80वर्षीय कबूतरा देवी पत्नी राम उजागिर बिंद रात में भोजन के बाद घर के सामने छप्पर में सोई हुई थी। आधी रात को उनके द्वारा शोरगुल करने पर स्वजन पहुंचे तो उन्होंने बताया कि छप्पर से गिरा सर्प उन्हें दंस मारकर कहीं गायब हो गया। स्वजन सर्प को तलाशते रहे, लेकिन मिला नहीं। बेहोशी की हालत में कबूतरा देवी को सीएससी लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के दूसरे दिन सुबह उनके पुत्र राम अजोर बिंद ने थाने में तहरीर देकर शव का पीएम कराने की मांग किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

अंतर्जनपदीय बदमाश तमंचा व कारतूस सहित धराया

खुटहन। पुलिस ने गुरुवार की रात गश्त के दौरान अन्तरजनपदीय बदमाश को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को चालान कर दिया।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय व एसआइ बच्चू लाल हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। विकास खंड मुख्यालय के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव निवासी रमजान को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315बोर का तमंचा व कारतूस मिला। थानाध्यक्ष ने बताया आरोपित रमजान के विरुद्ध खुटहन के अलावा खेतासराय, सरायख्वाजा, केराकत के साथ ही आजमगढ़ व भदोही जिलों के थानों में हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट, अवैध असलहा रखने, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने, गो-वध निवारण अधिनियम आदि आपराधिक धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं।

रामलीला मैदान पर असामाजिक तत्वों ने खोदा गड्ढा, धार्मिक आयोजन प्रभावित

केराकत। केराकत नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर असामाजिक तत्वों द्वारा गड्ढा खोद दिए जाने से धार्मिक कार्य प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को समिति के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए स्थानीय नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

रामलीला नाटक समिति के प्रबंधक सुशील पटवा ने कहा कि “रामलीला मैदान पर प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। गड्ढा होने से श्रद्धालुओं और कलाकारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यदि इसे तत्काल नहीं भरा गया तो आगामी कार्यक्रम प्रभावित होंगे। समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्य असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर किया गया है। इससे समिति की तैयारियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और मैदान को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए। अधिशासी अधिकारी ने समिति को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर गड्ढे को पटवाने की कार्रवाई जल्द की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में मृत्युंजय कुमार गुप्ता, राजकुमार सेठ छोटू, सूर्यप्रकाश सेठ गुड्डू, किशन शर्मा, प्रियांशू गुप्ता, सौरभ पाण्डेय, आदर्श गुप्ता, सागर सेठ, सौरभ गुप्ता, ऋतिक मोदनवाल, पप्पू शर्मा, अरविंद आदि शामिल रहे।

Share Now...