जौनपुर धारा, जौनपुर। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर बने दो पहिया वाहनों का ठीका निरस्त होने के बावजूद जंघई के प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत से अवैध वसूली हो रही है। मंगलवार को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जिम्मेदार कन्नी काटने में जुट गए हैं। बुधवार को जहाँ वसूली करने वाले नदारद रहे, वहीं आरपीएफ, जीआरपी समेत एसएस भी किसी द्वारा शिकायत न किये जाने की बात कर अपना दामन बचा रहे हैं। सीनियर डीसीएम लखनऊ द्वारा 5 जुलाई से जंघई स्टैंड के दो पहिया वाहनों का ठीका निरस्त कर दिया गया था जिसकी लिखित सूचना सीएमआई वाराणसी धनंजय कुमार ने जंघई एसएस समेत आरपीएफ व जीआरपी को दे दी थी। इसके बावजूद भी अधिकारियों की मिली भगत से अवैध वसूली जारी रही।
― Advertisement ―

