Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeखेलअधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी है पाकिस्तानी टीम

अधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी है पाकिस्तानी टीम

अब बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप से अधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी है. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वॉलीफाई करने के लिए 6.1 ओवर यानि 37 गेंदों पर लक्ष्य हासिल करना था. इस असंभव लक्ष्य को पाकिस्तानी टीम हासिल नहीं कर पाई. इसके बाद पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप 2023 से अधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है. बहरहाल, पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई.

वहीं, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मुकाबले में 93 रनों से करारी शिकस्त दी. इस तरह हार के साथ वर्ल्ड कप से बाबर आजम की टीम की विदाई हुई. पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 338 रनों का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 43.3 ओवर में 244 रनों पर सिमट गई. इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने 9 मुकाबले खेले, जिसमें महज 4 जीत मिली, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 3 जीत मिली, जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद जोस बटलर की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है.

Share Now...