Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअतिक्रमण हटवाने के दौरान पुलिस और व्यापारियों में नोकझोंक

अतिक्रमण हटवाने के दौरान पुलिस और व्यापारियों में नोकझोंक

  • थानाध्यक्ष पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत में शनिवार की शाम सात बजे दुकान के सामने अतिक्रमण हटाने पहुंचे थानाध्यक्ष पर व्यापारियों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है तथा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्यवाही की मांग की है। कस्बे के किराना व्यवसाई श्याम कन्हैया साहू ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम लगभग सात बजे थानाध्यक्ष रमेश कुमार बाजार में पेट्रोलिंग करते हुए मेरी दुकान पर आए तथा इंटरलॉकिंग पर मोटरसाइकिल खड़ी करवा कर और समान रखकर जाम लगवाने का आरोप लगाकर दुर्व्यवहार करने लगे। जब बताया गया कि मेरे ग्राहकों की बाइक कुछ ही है बाकी किसी और की है तो भी थानाध्यक्ष संतुष्ट नहीं हुए तथा उनको दुकान से बाहर बुलाकर पुन: दुर्व्यवहार किया जिसके सबूत के तौर पर उनकी दुकान का सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्डिंग भी साथ में संलग्न है। थानाध्यक्ष द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि किसी व्यापारी वेâ साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। इंटरलॉकिंग पर लोग अक्सर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं तथा ठेले वाले भी कब्जा कर लेते हैं जिसकी वजह से बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। दुकान के सामने सामान रखने तथा गाड़ियां खड़ी न करवाने की हिदायत ही दी गई है। किसी भी व्यापारी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है।