जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरना गांव में किन्ही अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे बीघों गेंहूँ का खेत जलकर ख़ाक हो गया। किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। बताते चलें कि उक्त गांव निवासी मिश्रीलाल विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह एवं मनीलाल यादव लवायन, अहिरखेतार की गेंहू के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से लगभग एक बिघा गेहूं जलकर राख हो गया। जैसे ही ये ख़बर गांव के लोगों को हुई। तो मौके पर पहुँच गए, आग की लपटों को देख लोग दंग रह गए। लेकिन हिम्मत जुटाकर ग्रामीणों ने घंटों मेहनत कर आग पर काबू पा लिया। जिसके बाद इसकी ख़बर संबंधित अधिकारियों को दी गई।
― Advertisement ―
जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई
जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
अज्ञात कारण लगी आग गेहूं की फसल राख
