जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ की उपस्थिति में मड़ियाहॅू तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की गई और समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों/शिकायतों को अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए। उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये। मड़ियाहॅू तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 112प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 18प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्तान्तरित करते हुए तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को त्वरित न्याय मिल सकें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, एसीएमओ, सहित अन्य उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
112 प्रार्थना पत्र में 18 का मौके पर निस्तारण


