― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरहौसला बुलंद बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपए से भरा बैग छीना,...

हौसला बुलंद बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपए से भरा बैग छीना, हुये फरार

  • पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, दस दिन में दूसरी घटना

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत प्रयागराज मार्ग स्थित पटखौली पूरे आजम गांव स्थित एक मैरिजहाल के बाहर से द्वारपूजा के दौरान हौसला बुलंद दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने लड़की के पिता से साढ़े चार लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खुटहन थाना क्षेत्र के सुइथा खुर्द गांव निवासी घनश्याम विश्वकर्मा अपनी बेटी की शादी सरपतहा थाना क्षेत्र के जहीरूद्दीन गांव निवासी पलकधारी विश्वकर्मा के बेटे सुनील विश्वकर्मा से तय थी। शादी हेतु नगर के प्रयागराज मार्ग स्थित सिद्धार्थ मैरिज हाल में बारात आया था। द्वारपूजा के समय घनश्याम विश्वकर्मा रूपए से भरा बैग हाथ में लेकर खड़े थे। इतने में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने हाथ से रूपए से भरा बैग छीन लिया। जब तक लोग समझ पाते और शोर मचाते तब तक बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाश खुटहन की ओर से आ रुपये से भरा बैग ले नगर की ओर भाग निकले। पूछें जाने पर पीड़ित ने बताया कि बैग में साढ़े चार लाख रुपए थे। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं 28 नवंबर को जीयनपुर से आई बारात में दुल्हे के पिता का डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग बदमाश लेकर भाग निकले थे। इस मामले मे भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। वहीं शुक्रवार की रात बदमाशों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया है।

Share Now...