Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरहोली पर मिलावटी और अवैध शराब को लेकर अभियान शुरू

होली पर मिलावटी और अवैध शराब को लेकर अभियान शुरू

  • आबकारी विभाग ने प्रशासन व पुलिस के साथ दुकानों की ली तलाशी

जौनपुर धारा, जौनपुर। आबकारी आयुक्त उत्तर-प्रदेश द्वारा होली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान एवं जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में रविवार को एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ अतर सिंह व आबकारी इन्सपेक्टर मछलीशहर इन्द्रजीत कुमार द्वारा संयुक्त रुप से मछलीशहर तहसील अन्तर्गत आने वाले समस्त देशी शराब, विदेशी शराब व बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को सख्त हिदायत दिया गया कि दुकान पर भीड़ नहीं लगनी चाहिए। किसी प्रकार की मिलावटी व अवैध शराब नहीं बिकनी चाहिए तथा ओवर रेटिंग न किया जाय, जो रेट निर्धारित है उसी रेट पर बिकना चाहिए अन्यथा कार्रवाई की जायेगी। होली पर्व के दिन मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी और इस दौरान कहीं दुकान खुली पायी गयी तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस चेकिंग अभियान से दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा।

Share Now...