बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हुमा क़ुरैशी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब खबर आ रही है कि हुमा कुरैशी को अपनी जिंदगी में फिर से प्यार मिल गया है। पहले फिल्म निर्माता मुदस्सर अजीज के साथ रिश्ते में होने की अटकलें थीं, जिनके साथ उन्होंने फिल्म डबल एक्सएल में काम किया था। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक हुमा उनसे अलग होने के बाद अपने जीवन में आगे बढ़ गई हैं और इन दिनों एक्टिंग कोच रचित सिंह को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों पिछले 1 साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन वो इस रिश्ते को सीक्रेट ही रखना चाहती हैं। रचित एक्टिंग कोच होने के साथ भारतीय सिनेमा के जाने-माने एक्टर भी हैं। उन्हें आखिरी बार रवीना टंडन की वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ में देखा गया था। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जन्में रचित 2016 में अपना करियर बनाने मुंबई आए थे। वहां आकर उन्होंने पॉपुलर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अतुल मोंगिया के साथ काम करना शुरू किया। हुमा की लव लाइफ की बात करें तो, इससे पहले हुमा कुरैशी मुदस्सर अजीज के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। डबल एक्सएल की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, लगभग तीन साल तक साथ रहने के बाद, नवंबर 2022 में कपल का ब्रेकअप हो गया। हालांकि यह रिश्ता क्यों टूटा इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
हुमा क़ुरैशी को एक बार फिर हुआ प्यार



