Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरहुंकार रैली में शामिल होंगे हजारों शिक्षक व कर्मचारी

हुंकार रैली में शामिल होंगे हजारों शिक्षक व कर्मचारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन के सभागार में पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच जौनपुर के समस्त घटक संवर्गों में सम्मिलित विभिन्न राजकीय विभागों एवं शिक्षक संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की लखनऊ में होने वाली हुंकार रैली के संदर्भ में आवश्यक रणनीतिक बैठक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 27 जून को पुरानी पेंशन बहाली हेतु रेलवे स्टेडियम चारबाग लखनऊ में विशाल हुंकार रैली का आयोजन किया गया है जिसमें पूरे प्रदेश के राजकीय कर्मचारी एवं शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली हेतु अपनी शत प्रतिशत सहभागिता करेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री सतीश पाठक ने जनपद के समस्त विकास खंडों के शिक्षकों के साथ हुंकार रैली में प्रतिभाग करने हेतु आवश्यक रणनीति बताते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को उत्साहपूर्वक पूर्ण समर्थन दिया। बैठक में आईटीआई, जल निगम, कृषि, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, कोषागार, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, सिंचाई विभाग सहित दर्जनों विभागों के पदाधिकारियों ने हुंकार रैली को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श कर सकारात्मक सुझाव दिए तथा अधिक से अधिक संख्या में रैली में उपस्थित होने का संकल्प लिया। आज की बैठक में इं. सुनील कुमार गुप्ता, दयाराम गुप्ता, रामकृष्ण पाल, इं. राजकुमार गुप्ता, अतुल सिंह, विशाल सिंह, इं. सुजीत कुमार, इं. विवेकानंद, जयप्रकाश गुप्ता आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री देवेश कुमार यादव ने किया।