Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहीरो मोटोकार्प ने लांच की 'एक्सट्रीम 125आर'

हीरो मोटोकार्प ने लांच की ‘एक्सट्रीम 125आर’

जौनपुर धारा,जौनपुर। ग्राहकों को विश्व स्तरीय उत्पादन प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के आधार पर स्कूटर और मोटरसाइकिल की दुनियां की सबसे बड़ी निर्माता कम्पनी हीरो मोटोकॉर्प के तत्वाधान में जौनपुर के डीलर ऑटो व्हील्स व वेंकटेश्वर हीरो ने ‘एक्सट्रीम 125आर’ 125 सी.सी के रोमांचक प्रीमियम मोटरसाइकिल लांच किया। लांचिंग यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के प्रबंधक श्री संजय राय, सोशल मीडिया स्टार रोली जौनपुरिया और आदर्श के द्वारा किया गया। ‘एक्सट्रीम 125आर’ एक्सशोरूम कीमत 94911/- और 99999/-रूपये में उपलब्ध होगी। इसका मस्कुलर और स्पोर्टी डिज़ाइन एक ऑल-एलईडी सेटअप एक कॉम्पैक्ट मफलर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक नकारात्मक एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर द्वारा पूरक है। अन्त में ऑटो व्हील्स व वेंकटेश्वर हीरो के अधिष्ठाता मनोज कुमार व उनके पुत्र लक्ष्य गुप्ता ने आये हुये ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ऑटो व्हील्स व वेंकटेश्वर हीरो के जनरल मैनेजर एस.पी. शुक्ला, मैनेजर मुकेश प्रजापति, शिवानन्द राय, सेल्स टीम से नीतू सिंह, शैलेन्द्र, पंकज, विशाल इत्यादि मौजूद रहे।

Share Now...