― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरहीट वेव से बचाव के लिए छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से किया...

हीट वेव से बचाव के लिए छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

  • मेडिकल कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने आयोजित किया कार्यक्रम
  • खान पान और कपड़ों के इस्तेमाल पर दे विशेष ध्यान

जौनपुर धारा, जौनपुर। भीषण गर्मी और हीट वेव(लू) से होने वाले खतरों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिददीकपुर मे आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक सेमिनार के जरिए लोगों को गर्मी में बचने के उपाय बताए गए। प्राचार्या डॉ.रूचिरा सेठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ए.ए.जाफरी के दिशा निर्देश में जनरल मेडिसिन विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक व सेमिनार का आयोजन किया गया। एमबीबीएस छात्रों द्वारा ओपीडी ब्लाक में नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें आम जनजीवन पर हीट वेव (लू) के प्रभाव और सावधानी बरतने के लिए नाटक के माध्यम से बताया गया कि पर्याप्त पानी पीना, दोपहर में धूप से बचना, हल्के और ढीले कपड़े पहनना जरूरी है। प्रभारी प्राचार्या डॉ.रूचिरा सेठी ने हीट वेव (लू) पर  बताया कि बच्चो, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह मौसम अधिक संवेदनशील होता है और समय पर उचित कदम उठाना आवश्यक है। अधीक्षक डॉ.ए.ए.जाफरी ने कहा कि लोगों को हीट वेव के खतरों, लक्षणों, बचाव के उपायों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही सुरक्षात्मक पहलुओं की जानकारी जरूरी है। डॉ.विनोद कुमार, विभागाध्यक्ष, जनरल मेडिसिन विभाग ने हीट स्टोक के बारे में कहा कि 7 से 09 अप्रैल 2025 तक विभिन्न माध्यमों से हम हीट वेव (लू) से बचाव के लिए जनता के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर प्रो.तबस्सुम यासमीन, डॉ.आशीष यादव, डॉ.उमेश सरोज, डॉ.सीबी एस लेक पटेल, डॉ.अरविन्द पटेल, डॉ.विनोद वर्मा, डॉ.सरिता पाण्डेय, डॉ.आदर्श यादव, डॉ.दिनेश कुमार व अन्य चिकित्सक छात्र, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Share Now...