Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरसाइबर ठग ने रिक्शा चालक को बनाया शिकार

साइबर ठग ने रिक्शा चालक को बनाया शिकार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के भूलेमऊ धर्मापुर बाजार में सवारी उतार कर गुगल पे के माध्यम से पैसे ले रहे रिक्शा चालक को एक युवक ने चकमा देकर 1500 रूपये अपने खाते उल्टा ही ले लिया, और वहां से चम्पत हो गया। रिक्शा चालक जब सभी सवारियों को उतार कर खाली हुआ और अपना मोबाईल चेक किया तो पता चला कि उसके मोबाईल से दूसरे नम्बर पर 1500 रूपये भेज दिया गया है। क्षेत्र के किरतापुर गांव निवासी रिक्शा चालक ओम प्रकाश जौनपुर-केराकत मार्ग पर रिक्शा चलाता है। रविवार की शाम वह नगर के सिपाह से सवारी लादकर भूलेमऊ धर्मापुर बाजार पहुंचा। वहां उसके रिक्शा में सवार एक युवक ने उसे 20 रूपये का किराया गुगल पे के माध्यम से देने की बात कही। रिक्शा चालक ओम प्रकाश ने अपने मोबाइल का क्यू आर कोड दिखाते हुए उसे मोबाइल दे दिया, और अन्य सवारियों से किराया लेने में व्यस्त हो गया। युवक ने रिक्सा चालक को किराया देने को कौन कहे 1500उल्टे ही एक नंबर पर भेज लिया। रिक्शा चालक को जब इसकी जानकारी हुई कि ऑनलाइन उसके खाते से 1500रुपया उड़ा दिया गया है तो उसने इसकी तहरीर जफराबाद थाने पर पहुंचकर दी।