Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरकुसुम्ही गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो एकड़ फसल जलकर...

कुसुम्ही गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो एकड़ फसल जलकर खाक

जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसुम्ही ग्रामसभा में रविवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं खेत में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि त्रिलोकी राम की लगभग दो एकड़ गेहूं की खड़ी फसल देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बरामनपुर चौकी व चंदवक थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की तार में अचानक चिंगारी निकली, जिससे गेहूं के सूखी फसल में आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से फैलकर आसपास की फसलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। त्रिलोकी राम ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। फिलहाल, राजस्व विभाग की टीम जले हुएं गेहूं की फसल के नुकसान का आकलन करने पहुंची है।