Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहाईस्कूल के 180 व इंटर के 279 छात्रों को दी गई विदाई

हाईस्कूल के 180 व इंटर के 279 छात्रों को दी गई विदाई

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। शाश्वत इंटर कालेज कमरुद्दीनपुर किरतापुर में बुधवार को हाई स्कूल के 180 व इंटर के 279 छात्रों को प्रबंधक प्रेम प्रकाश यादव ने विद्यालय प्रांगण से विदाई दिया। ये छात्र 16 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। प्रवन्धक ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमें एक तरफ कष्ट की अनुभूति हो रही है वहीं आपके सदैव आगे बढ़ने और नाम रौशन करने की ललक से हमें खुशी भी हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन का प्रकाश है जिससे आकाश की बुलंदियों तक पहुंचा जा सकता है। सभी बच्चो से उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि रात दिन परिश्रम करके अच्छे नम्बर लायें जिससे आपके स्कूल व जिले का नाम रौशन हो। वहीं प्रधानाचार्य मोतीलाल ने बच्चों को अच्छे नम्बर लाकर माता पिता व गुरु के आदर्शों को कायम रखने की सलाह दी। इस अवसर पर उमानाथ यादव, श्याम सुंदर, राजेश, विकास, शक्ति, अभिषेक, मनीषा, सुमन, पूनम, वंदना, रीमा, नेहा, रीना आदि अध्यापकों की उपस्थिति रही।

Share Now...