जौनपुर। धर्मापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोपालपुर में सोमवार को एक बड़ी घटना सामने आई। शाम 4बजे हल्की बारिश के दौरान अनिल वर्मा के घर पर एक हरा पेड़ गिर गया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इस वजह से किसी तरह की जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, पेड़ गिरने से मकान को काफी क्षति पहुंची है। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। मकान मालिक अनिल वर्मा ने नुकसान का जायजा लिया। तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर वन विभाग की टीम भी आके मौका मुआयना की। अनिल वर्मा ने भगवान का शुक्र अदा किया कि हम लोग सुरक्षित है।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
हल्की बारिश में घर पर गिरा पेड़, मकान को नुकसान



