Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिला पंचायत चुनाव की तैयारी में  बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत...

जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में  बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान

जौनपुर। सितमसराय बाजार में अपना दल एस की नेवढ़िया जोन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य पति राकेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला पंचायत प्रतिनिधि सुरेश पटेल विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज पटेल ने की। मुख्य अतिथि राकेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बहन अनुप्रिया पटेल के विचारों को लोगों तक पहुंचाएं। चौपाल लगाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता जोन अध्यक्ष के माध्यम से पार्टी में आवेदन करें। कार्यक्रम में रवि पटेल, सोनू पटेल, उदय पटेल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।