- सावन के पहले सोमवार शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
जौनपुर धारा, जौनपुर। सावन के पहले सोमवर को शिवालयों में भारी संख्या में महिला व पुरुषों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। तड़के सुबह से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की लाइन लग गयी थी। शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन के लिए तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की कतार में हर-हर महादेव व बोल बम के नारों से मन्दिर गुंजायमान रहें। सावन के पहले सोमवार पर जिले भर के शिवालय सजे हुए रहें। इसके साथ ही शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान अभिषेक के माध्यम से भी भगवान शिव की आराधना की गई। सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है, यह महीना शिव भक्ति और उपासना के लिए सबसे खास माना गया है।

सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। इस वर्ष सावन 2 महीनों का होगा और पूरे सावन में 8 सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे। बताया जाता है कि 19 वर्षों के बाद सावन के महीने में अधिकमास पड़ रहा है। इस वर्ष सावन माह 4जुलाई से आरंभ होकर 31 अगस्त तक रहेगा। सावन के महीने में 59 दिन रहेंगे। 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा। इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में जो व्यक्ति सच्चे मन से भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करता है उनकी सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती हैं। साल 2023 में अधिकमास के दिनों का समायोजन सावन के माह में हो रहा है। इस कारण से सावन एक की बजाय दो महीने का होगा और सावन में आठ सोमवार पड़ेंगे। इस बार नए वर्ष 2023 में हिंदू कैलेंडर का 13वां महीना मिलेगा। जिसमें अधिकमास शामिल होगा। विक्रम संवत 2080 में पड़ने वाले अधिकमास के कारण सावन दो महीने का होगा। इस दौरान नगर के स्थित श्रीगोसाई मंदिर उर्दू बाजार, जागेश्वर नाथ मंदिर आलम गंज, नवदुर्गा मन्दिर सद्भावनापुर, शीतला चौकियां धाम, गोपीघाट, सहित आदि मन्दिरों पर शिव भक्तों का जलाभिषेक व दर्शन पूजन को जन शैलाब उमड़ा रहा है। हर-हर महादेव के जयकारे जिले भर के शिवायल गुंजायमान रहें। लगभग समस्त हिन्दू घरो की महिलाएं व पुरूषों ने व्रत रखकर शिव की अराधना की।
- त्रिलोचन महादेव में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और समस्त शिव भक्तों की यात्रा को सुगम बनाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा तथा पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा ने त्रिलोचन महादेव मंदिर का निरीक्षण किया।

इस दौरान स्काउट गाइड की टीम के सदस्य गप्पू लाल द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि श्रावण मास में यहां श्रद्धालुओं का अत्यधिक आवागमन होता है। जिसके लिए स्काउट गाइड की टीम श्रद्धालुओ को पंक्तिबद्ध तरीके से दर्शन कराने हेतु लगाया गया है। डीएम व एसपी ने सीओ केराकत को निर्देशित किया कि इसमें पुलिस प्रशासन के द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाए। मंदिर परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से की जाए। पर्याप्त पुलिस व्यवस्था लगाकर श्रद्धालुओं को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दर्शन कराया जाए।
- हर-हर महादेव जयघोष के साथ गूंजा शिवालय
जौनपुर धारा, जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव के नाम से प्रसिद्घ प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर पर सावन के पहला सोमवार की वजह से कांवरियों समेत हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया। रविवार के शाम से ही कांवरियों का जत्था त्रिलोचन महादेव मंदिर पर इकट्ठा होने लगा।

सोमवार को तड़के तीन बजे मंदिर का मुख्य गेट खुलते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजने लगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए कांवरियों सहित गैरजनपद से आये व क्षेत्रिय शिव भक्तों की लंब्ाी कतार लग गयी। जो दोपहर 2 बजे तक लगी रही। लोगों का आस्था बाबा भोलेनाथ के प्रति काबिले तारीफ था। दोपहर में पहुंचे डीएम अनुज कुमार झा व एसपी डा.अजय पाल शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने कांवरियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी के आदेश पर 24 घंटे स्वास्थ कर्मियों की तैनाती, एंबुलेंस की व्यवस्था की शिव भक्तों के लिए की गयी थी। मंदिर की सुरक्षा खुद केराकत सीओ गौरव शर्मा के निगरानी में हो रहा था। सीओ मंदिर परिसर व मेले का चक्रमण करते रहे। जलालपुर थानाध्यक्ष राम सरिख गौतम समेत जिले के कई थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मंदिर सुरक्षा में लगाऐ गये थे। कांवरियों तथा दर्शनार्थियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस कर्मियों सहित महिला पुलिस कर्मी और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गयी थी।इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा, मंदिर प्रबंधक मुरलीधर गिरि, फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ, विनय वर्मा, गुरूगोपाल सिंह, सोनू गिरि, सत्यम अग्रहरी, जितेन्द्र मिश्रा, सुदर्शन मिश्रा इत्यादि लोग डटे रहे।
- शीतलाष्टमी पर चौकियां धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब
जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र मां शीतला चौकियां धाम में सावन माह की शीतला अष्टमी तिथि के पावन पर्व पर भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का श्रृंगार करके आरती पूजन किया गया। इस दौरान भक्तों की भारी कतार लगी रही। बारी—बारी से भक्तजन दर्शन—पूजन करते नजर आये। अष्टमी तिथि होने के कारण बसीऔरा पूजन में हलुवा, पूरी, रोठ, अक्षत, हल्दी से भक्तों ने माता रानी का पूजन किया गया। वहीं मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुंड में भी भक्तों ने विधि—विधान से पूजन किया।



