― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरहफ़ीज़ शाह बने सदभावना क्लब जौनपुर के 28 वें निर्विरोध अध्यक्ष

हफ़ीज़ शाह बने सदभावना क्लब जौनपुर के 28 वें निर्विरोध अध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सदभावना क्लब के नये अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। संस्था के पूर्व अध्यक्ष/चुनाव अधिकारी मधुसूदन बैंकर के नेतृत्व में तथा संस्था अध्यक्ष आशीष साहू की अध्यक्षता में शनिवार की शाम नगर के एक प्लाजा में वर्ष 2024 के अध्यक्ष के चयन हेतु एक चुनाव प्रकिया का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्था सचिव विकास अग्रहरी द्वारा ईश वंदना  किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ.एम.पी.बरनवाल, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव ने संस्था के उद्देश्य व उपलब्धि पर विस्तार से बताया। चुनाव अधिकारी मधुसूदन बैंकर ने चुनाव प्रक्रिया के सम्बन्ध में सदन को बताया कि तय समय में सिर्फ एक नामांकन हफ़ीज़ शाह का प्राप्त हुआ, जो पूरी तरह से वैद्य है। सभी पूर्व अध्यक्षों और संस्था सदस्यों की उपस्थिति में संस्था के वरिष्ठ सदस्य हफ़ीज़ शाह को वर्ष 2024 के लिये सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष आशीष गुप्ता व अन्य सभी ने नवचयनित अध्यक्ष को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात नवचयनित अध्यक्ष ने सम्पूर्ण कार्ययोजना सभी के समक्ष प्रस्तुत किया और यह विश्वास दिलाया कि आने वाला कार्यकाल एक स्वर्णिम काल की तरह जाना जायेगा। नवचयनित अध्यक्ष ने सदन की सहमति से आशुतोष शर्मा को सचिव व मो.रजा को कोषाध्यक्ष के रूप में घोषणा किया। उपस्थित सभी लोगों ने माला पहनाकर सभी नवचयनित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत अभिनंदन करते हुए बधाई दिया। इस अवसर पर संतोष अग्रहरी, डॉ.गुलाब चंद्र मौर्या, विवेकानंद मौर्या, चंद्रेश मौर्या, आकाश साहू‌ इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव विकास अग्रहरी ने किया सभी के प्रति आभार नवचयनित सचिव आशुतोष शर्मा ने व्यक्त किया।

Share Now...