जौनपुर धारा,जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की अगुवाई मे जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्घांजलि सभा की गई। श्रद्घांजलि सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सी.बी.सिंह ने कर्मचारी समाज के मसीहा स्व.बीएन सिंह के संघर्षो को स्मरण करते हुए केंद्रीय एवं प्रान्तीय कर्मचारियों पेन्शनर्स के महगाई भत्ता की समानता के लिए वर्ष 1966के संघर्ष एवं केंद्रीय कर्मचारियो के समान राज्य कर्मचारियो को बेतन की समानता के लिए वर्ष 1986तथा दो प्रोन्नत बेतन मान के लिए वर्ष 1994-95में किए गए संघर्ष मे लम्बे समय तक हड़ताल के पश्चात प्राप्त होने का स्मरण कर श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए स्व.बीएन सिंह के पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सभा को सम्बोधित करते हुए ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम सिंह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कर्मचारी हितो के लिए स्व.बीएन सिंह के संघर्ष को याद करते हुए दो प्रोन्नत बेतन मान की मांग के आन्दोलन मे स्वयं इक्यावन दिन की जेल यात्रा का संस्मरण सुनाते हुए श्रध्दांजलि अर्पित किए। श्रद्घांजलि सभा को ओकारनाथ मिश्र, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रामअवध लाल, के.के.तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजबली यादव, संप्रेक्षक रामश्रय रजक, कंचन सिंह, शम्भूनाथ यादव, आदेश कुमार, कलीम उल्ला, दशरथराम, रामसूरत यादव, रामबचन मौर्य, लालजी, मदन मोहन सोनकर आदि ने सम्बोधित करते हुए स्व.बीएन सिंह के संघर्ष को याद कर उनके पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लिया। अन्त मे संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष स्व.जितेंद्रकुमार तिवारी के असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सभा समाप्त की गयी।
― Advertisement ―
स्व.बीएन सिंह की पुण्य तिथि पर पेंशनर्स ने अर्पित किया श्रद्घांजलि


