Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरस्विफ्ट कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

स्विफ्ट कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

जौनपुर धारा, खेतासराय। खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर स्थित भदैला मोड़ के पास शनिवार की दोपहर कार की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने कार समेत पकड़ लिया। भदैला गांव निवासी अनिल कुमार पाण्डेय(65) दोपहर में खेत की सिंचाई करके साइकिल से घर जा रहे थे। गांव के मोड़ पर सड़क पार करते समय दीदारगंज की तरफ से आ रही त्ोज ऱफ्तार कार की चपेट में आकर गम्भीर रूप घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पहले पीएचसी सोंधी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जानें पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। अनिल कुमार पाण्डेय अकेले घर पर रहकर खेती किसानी करते थे पत्नी और दो पुत्रों की मौत काफी पहले ही हो चुकी है। एक विवाहित पुत्री नीलम है। थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि दुर्घटना मे मृत वृद्ध का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार चालक के विरुद्ध विधिक कारवाई की जाएगी।