― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरस्वास्थ्य ही धन है : डॉ जितेन्द्र सिंह

स्वास्थ्य ही धन है : डॉ जितेन्द्र सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवें दिन प्रातः काल शिविरार्थियों ने शिविर स्थल की साफ-सफाई की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुआ। सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने प्रथम सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना गीत, लक्ष्य गीत के साथ योग, व्यायाम किया। इसके बाद ‘स्वास्थ्य जागरूकता रैली’ निकालकर अभिगृहीत दलित बस्ती, जमौली के ग्रामवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस रैली को हरी झंडी दिखाकर गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर बीएड विभागाध्यक्ष, डॉ.पंकज सिंह ने गंतव्य स्थल की ओर रवाना किया। रैली के बाद स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने भोजन एवं विश्राम किया। शिविर के दूसरे सत्र में बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बौद्धिक सत्र का शुभारंभ कॉलेज के असिस्टेंट प्रो.डॉ.लालमणि प्रजापति ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना स्वयंसेविका प्रगति मिश्रा तथा स्वागत गीत अंशू दुबे और प्रगति मिश्रा तथा राष्ट्र गीत उर्वशी सिंह ने प्रस्तुत किया। भक्ति गीत शिखा सिंह एवं अन्नू सिंह ने प्रस्तुत किया। स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने दहेज प्रथा पर एकांकी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ.लालमणि प्रजापति ने राष्ट्रीय सेवा योजना को व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सिंह ने स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को स्वास्थ्य का महत्व बताया साथ ही यह भी कहा कि ‘स्वास्थ्य ही धन है’। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.इंद्र बहादुर सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आलोक प्रताप सिंह विशेन ने किया।

Share Now...