Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वच्छ जनजागृति दिवस कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री के दिखाया गया लाइव...

स्वच्छ जनजागृति दिवस कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री के दिखाया गया लाइव प्रसारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय परिसर में स्वच्छ जनजागृति दिवस के तहत नगर विकास मंत्री का संबोधन बुधवार को सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिसमे मुख्यरूप से चेयरमैन उम्मे रहीला, प्रभारी ईओ एसडीएम लाल बहादुर, सभासदगण तथा उनके प्रतिनिधि ने भाग लिया। लाइव प्रसारण में नगर विकास मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रेदेश के सभी जनपद के सभी नगर पालिका व नगर पंचायत का प्रत्येक वार्ड साफ सुथरा रहे। कर्मियों व स्थानीय लोगों ने पुरा लाइव प्रसारण देखा तथा संकल्प लिया कि सभी वार्डो में सफाई मित्रों द्वारा सफाई किये जाने के दौरान पूर्ण सहयोग करें। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज खान, सभासद व उनके प्रतिनिधि सुनीता देवी, जोगेंद्र निषाद, रविकांत मोदनवाल, दिलशाद अहमद, परवेज कुरेशी, शाह नेयाज, संतोष राजभर, ओवैश खान, राजमन आदि मौजूद रहे।