जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को कोहड़ा लगधरपुर गांव में स्थापना दिवस के अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ एवं हवन पूजा कर विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि जनपद से लगभग 45 किलोमीटर दूर जौनपुर और वाराणसी बार्डर के पास रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के लगधरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत कोहड़ा गांव में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी क्षेत्र के सैकड़ों लोग बढ़-चढ़कर विशाल भण्डारा के कार्यक्रम को सफल बनाया। इस विशाल भण्डारा का आयोजन गांव व क्षेत्र की जनता के सहयोग से प्रति वर्ष किया जाता है। लगभग पंद्रह से बीस गांव की जनता प्रति वर्ष 1 मार्च को प्रसाद ग्रहण करती है और यहां के सहयोगियों को धन्यवाद भी देती हैं। गांव के लोगों का कहना है कि हम लोग मां दुर्गा परमेश्वरी की प्रतिमा का स्थापना 1 मार्च 2012 को बड़े ही धूमधाम से किये थे और तभी से हम सभी गांव और क्षेत्रीय लोग 27 व 28 फरवरी को अखण्ड रामायण पाठ एवं हवन पूजा कर 1 मार्च को विशाल भण्डारा का आयोजन करते हैं।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

