जौनपुर धारा, केराकत। नगर के पब्लिक इण्टर कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम का बुद्धवार को देर रात एसपी सीटी ब्रिजेश कुमार गौतम ने औचक निरीक्षण किया। गौरतलब है कि निकाय चुनाव सकुशल सम्पन्न होने के बाद मत पेटियों को वहीं बने स्ट्रांग रूम में रख दिया गया जिसकी सुरक्षा में चौबीस घण्टे पुलिस के जवान पहरे पर तैनात रहते हैं। वही आगामी 13 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों के मद्देनजर एसपी सिटी ने औचक निरीक्षक कर अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर क्राइम जय प्रकाश यादव समेत तमाम पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में गैस किल्लत बरकरार: भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान
जौनपुर गैस किल्लत : डिजिटल इंडिया और उज्ज्वला योजना के विस्तार की बड़ी-बड़ी बातों के बीच जौनपुर की सच्चाई एक अलग ही तस्वीर पेश...
स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Previous article


