Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरस्कार्पियो की चपेट में आये राष्ट्रीय पक्षी की मौत

स्कार्पियो की चपेट में आये राष्ट्रीय पक्षी की मौत

जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय लखनऊ बलिया राजमार्ग पर रूधौली बाजार स्थित सेन्ट्रल बैंक के पास रविवार को स्कार्पियो की चपेट में आने से एक राष्ट्रीय पक्षी घायल हो उठा। उपचार के बाद सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित वन विभाग ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार को उक्त स्थान पर पक्षी टहल रहा था, उसी दौरान शाहगंज की तरफ से तेज गति से जा रही स्कार्पियो की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल पड़े राष्ट्रीय पक्षी को रूधौली बाजार निवासी राजन तिवारी द्वारा ब्लाक परिसर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसका उपचार हुआ। इसी बीच सूचना पर पहुंचे वन विभाग के लोगों को उक्त पक्षी सौंप दिया गया। बताया जाता है कि सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित वन विभाग ले जाते समय उसकी मौत हो गई। फिलहाल पूरे विधि-विधान के साथ उसकी अन्त्येष्टि कर दी गई।