― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरसेंध काटकर चोरों ने दो घरों को खंगाला

सेंध काटकर चोरों ने दो घरों को खंगाला

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम सभा के पित्तुपुर गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर एक घर में सेंध काटकर तथा दूसरे घर में छत के रास्ते से चढ़कर पांच हजार नकद सहित पचास हजार के जेवरात उठा ले गये। बताया जाता है कि उक्त गांव में बीती रात चोरों ने वकील गुप्त के घर में सेंध काटकर एक पायल, एक मंगल सूत्र, दो हजार नकद और राजेश गुप्त के घर में छत के रास्ते से चढ़ कर तीन हजार नकद सहित एक चेन, एक मंगलसूत्र, चार जोड़ी पायल, तीन जोड़ी मिना बिछिया, नाक की कील उठा ले गये। सूचना पर गौराबादशाहपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायट बुलावाया लेकिन वह भी कोई सुराग नहीं लगा पाया। पुलिस जांच कर रही है।

Share Now...