जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के पंचहटिया स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल में सोमवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और मुंह मीठा कराया। आये हुए अतिथियों ने सिस्टर ग्रेसी जोसेफ को उपहार देकर उन्हे बधाई दी। इस मौके पर सिस्टर ग्रेसी ने कहाकि क्रिसमस पर्व शांति का पर्व है। इस दिन प्रभु यीशु ने जन्म लिया था और उन्होंने संसार को करूणा, दया और सत्य के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया था। हम सभी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिये क्योंकि हम सभी एक ईश्वर की ही संतान हैं।
― Advertisement ―
सेंट पैट्रिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व



