Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसूचना विभाग एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों का कार्यक्रम आयोजित

सूचना विभाग एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों का कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, संस्कृति विभाग लखनऊ द्वारा मिशन शक्ति, मेरी माटी मेरा देश तथा शारदीय नवरात्रि पर्व पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में देवी गीत, जगराता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसके तहत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में सूचना विभाग एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा जनपद में विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में संस्कृति विभाग के पंजीकृत लोकगायक राहुल पाठक और उनकी टीम द्वारा रामनवमी के अवसर पर मैहर माता मन्दिर परमानतपुर में देवी गीत प्रस्तुत किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पंजीकृत गायिका सोनम सरोज एंड पार्टी द्वारा ब्लॉक सिरकोनी के ग्राम कोतवालपुर, दुर्गा पूजा पण्डाल ग्राम सभा मोठहा, दुर्गा पूजा पण्डाल ग्रामसभा गोपीपुर  तथा दुर्गा पूजा पण्डाल ग्रामसभा बहरीपुर में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। गीत गायन के साथ ही उक्त लोकगायक एवं उनके दल में शामिल सदस्यो द्वारा उपस्थित लोगों एवं श्रोताओ की उपस्थिति में सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया। लोकगीतों का श्रोतागण ने भरपूर आनंद लिया। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं की उपयोगिता को जाना और समझा।