Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसूचना अधिकारी ने किया डीह बाबा स्थल का निरीक्षण

सूचना अधिकारी ने किया डीह बाबा स्थल का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने डीह बाबा स्थल कल्याणपुर खास का निरीक्षण किया। उक्त कार्य के लिए शासन द्वारा लगभग 96.18 लाख की लागत से डीह बाबा स्थल के सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था उ.प्र.राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. द्वारा उक्त कार्य किये जाने हेतु नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था के द्वारा संस्कृति मंडप, टायलेट ब्लाक, बाउन्ड्री वाल, सैन्ड स्टोन, मंदिर के आस-पास फलोरिंग का कार्य, इन्टरलाकिंग टाईल्स, चबुतरा, यज्ञ कुण्ड, आरसीसी बेन्चेस, हाई मास्ट लाइटस, सोलर स्ट्रीट लाईटस, बोिंरग, साइन बोर्ड, लैन्डस्कैपिंग का कार्य कराया जाना है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि बाउन्ड्री वाल, हैण्डपम्प बोिंरग का कार्य पूर्ण हो चुका है और शौचालय निर्माण का कार्य भी लगभग 50 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। फिनिशिंग का कार्य भी जल्द से जल्द से पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यदायी सस्था के जेई शिवम राय को निर्देश दिया कि 02 महीने के भीतर संस्कृति मंडप का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाये और जो भी कार्य किये रहे है। उसमें गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर पूजारी मुन्ना महाराज, ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।