Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरसुशासन सप्ताह में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं

सुशासन सप्ताह में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं

जौनपुर धारा, जलालपुर। सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांवों की ओर कार्यक्रम में मंगलवार को तहसीलदार केराकत ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने नहोरा गांव के पंचायत भवन में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान ऋषि राज द्वारा भी एक चकमार्ग की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया जिसे संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। तहसीलदार ने ग्रामीणों से गांव के आसपास के अन्य गांवों के बारे में चर्चा की तथा सभी ग्रामीणों से कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे से मिलजुल कर रहे ताकि उनका व उनके गांव का नाम ऊंचा हो। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ऋषि राज यादव, बीडीएल प्रमोद कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी, लेखपाल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, विनय पांडेय, चंद्रिका, टीपू कुमार सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।