जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति में विकास खंड के बरमदेवा गांव निवासी प्रधान सुधीर सिंह विद्रोही को प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। साथ ही उनसे अपेक्षा किया है कि वह संगठन में अनुशासित रहकर आस्था एवं निष्ठा के साथ इसे सुदृढ़, सक्रिय और संघर्षशील बनाने में अपना योगदान देंगे। इसी के साथ ही सावित्री यादव पत्नी ओम प्रकाश यादव प्रधान बेलवा को उपाध्यक्ष, अनिता गौतम को जिला सचिव, सुधीर द्विवेदी को जिला कमेटी जौनपुर में सलाहकार व विजय प्रकाश द्विवेदी को वाराणसी मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सुधीर सिंह पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष मनोनीत

Previous article

