― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीडीओ ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

सीडीओ ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

ब्लाक व दो गांवों में मनरेगा और रिकवरी रिसोर्सेज सेंटर का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, खेतासराय। सीडीओ सीलम साईं तेजा ने सोमवार को शाहगंज सोंधी ब्लाक कार्यालय के साथ दो गांवों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए बीडीओ नंदलाल कुमार को निर्देश दिया। सबसे पहले सीडीओ सोंधी स्थित ब्लाक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आवास और मनरेगा सेल का निरीक्षण किया। यहां से वह पोरईखुर्द गांव पहुंचे जहां मनरेगा से कराए जा रहे कच्चे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद वह जमदहां गांव पहुंचे जहां खोंस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए बने रिसोर्स रिकवरी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने मनरेगा, कायाकल्प और आयुष्मान कार्ड बनवाने में तेजी लाने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया। इस दौरान जेई आरईएस विमलेश कुमार, प्रधान कृपाशंकर राजभर, पंकज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share Now...