Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीएचसी पर मरीजों को सस्ती दर पर मिलेगा गुणवत्ता युक्त नाश्ता

सीएचसी पर मरीजों को सस्ती दर पर मिलेगा गुणवत्ता युक्त नाश्ता

  • स्वयं सहायता समूह कैंटीन का करेंगे संचालन

जौनपुर धारा, खुटहन। सीएचसी प्रांगण में शुक्रवार की शाम गुरु प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त स्वत: रोजगार ओपी यादव ने कलश पूजन व नारियल फोड़कर कैंटीन का उद्घाटन किया। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया जायेगा।  उपायुक्त ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि अस्पताल में कैंटीन के संचालन से जहां मरीजों और उनके तीमारदारों को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण गर्मागर्म आहार मिलेगा। वहीं संचालन करने वाले समूह के कई सदस्यों को रोजगार भी मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि आज के भौतिक युग में आधे से अधिक रोग गलत खानपान की वजह से होते हैं। उसमें भी यदि कोई पहले से रोगी है तो उसके लिए विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में यह व्यवस्था बहुत बेहतर साबित होगी। उन्होंने कहा कि कैंटीनों की समय समय पर खाद्य विभाग द्वारा आकस्मिक जांच भी की जायेगी। मिलावट या अन्य किसी भी प्रकार की खामियां पाये जाने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर ब्लाक मिशन प्रबंधक ऋषी कृष्ण मिश्रा व अवनीश कुमार, एडीओ पंचायत अखिलेश वर्मा, राजेन्द्र सिंह सोनल आदि मौजूद रहे।

Share Now...