Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गैस सिलेंडर के बढ़े दाम के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा शुक्रवार को खाली सिलेंडर लेकर उसके ऊपर लकड़ी और कच्चा चूल्हा बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुतला जलाने की भी कोशिश की गयी। पुलिस वालों से हुई नोकझोंक में जिलाध्यक्ष के पैर में चोट भी लगी। उक्त प्रदर्शन पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में किया गया।

जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार ने बढ़ती मंहगाई के साथ अब दुबारा गैस सिलेंडर के दामों में रु. 50 की बढ़ोतरी कर दी। मोदी सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ आज सभी जिलों में प्रदर्शन किया जा रहा है। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार आई है महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है जिससे देश की जनता बहुत परेशान हो चुकी है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा ने कहा कि बढ़ती मंहगाई बहुत चिंता का विषय है क्योंकि जिस तरह लगातार हर चीज महंगी होता जा रहा है उससे देश की गरीब जनता बेहाल हो रही है। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम की सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा दिया गया। वंदना मिश्रा, हिंच नारायण तिवारी, इसरावती बिंद, पंकज चौहान, अतुल कुमार तिवारी, इसरार अहमद, राजेश विश्वकर्मा, इस्लाम खान, अमित विश्वकर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।