Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसिटी पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल व इंटर के मेघावियों ने लहराया...

सिटी पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल व इंटर के मेघावियों ने लहराया परचम

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा फल सोमवार को घोषित हो गया। जिसमें सिटी पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट परिणाम आने पर विद्यालय परिवार ने जश्न मनाया। जिसमें हाई स्कूल में सुहाना केसरवानी 94.4%, सौरभ यादव 94.2%, हर्षवर्धन तिवारी 94%, आयुष यादव 93.8%, व ऋषिका त्रिपाठी 93.2% सर्वाधिक अंक हासिल किया है। वहीं इंटरमीडिएट की छात्रा श्रुति गुप्ता 92.4%, अनुप्रिया यादव 91.2%, विनायक मणि त्रिपाठी 90.4%, आर्यन राज व हर्षित तिवारी 89% अंक हासिल किया है। विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में सफल होने वाले  मेधावियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90% के ऊपर अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को आधी फीस माफ करने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रबंधक आलोक गुप्ता पिंटू, प्रधानाचार्य शिवचंद तिवारी, रमेश मिश्रा, सुभाष मिश्रा, आनंद चौहान, अभिषेक तिवारी, सुशील पांडे व रंजीत गुप्ता आदि लोगों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।