जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा सिचाई विभाग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। ईसी प्रथम अरविन्द कुमार सिंह से सेवा पुस्तिका के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होने पाया कि एई अभिषेक श्रीवास्तव एवं एक्सईएन सिचाई विपीन कुमार की सेवा पुस्तिका अपडेट नही है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द उक्त कार्य पूर्ण करें। कर्मचारियों की एनपीएस पुस्तिका भी अपडेट नही मिली। जिस पर वरिष्ठ सहायक अनुपमा यादव को निर्देश दिया कि शीघ्र अतिशीघ्र कार्य को पूर्ण कराये। उन्होने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय में फाइलों का रख-रखाव सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए। कार्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने एक्सईएन सिचाई विपीन कुमार को निर्देश दिया कि कार्यालय के ऐसे रिकार्ड, अभिलेख जिनकी अवधि समाप्त हो गयी है। उनको नियमानुसार निष्प्रयोज्य कराए।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
सिचाई विभाग के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

Previous article

