Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की ली गई शपथ

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की ली गई शपथ

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। सोमवार को लाईफ प्रतिज्ञा पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अन्तर्गत जन सहभागिता एवं सवेंदीकरण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत में विभिन्न गतिविधियों एवं जनजागरुकता के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मोहल्ला गौरा डीहवा में नगर पंचायत द्वारा सौन्दर्यीकरण कराये गये अमृत सरोवर के पास अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह की उपस्थिति में साफ-सफाई कराई गई जिसके पश्चात नगर पंचायत कार्यालय में नवनिर्मित कार्यालय के अध्यक्ष सीतामनी एवं नगर पंचायत के सभी सभासदों द्वारा पर्यावरण को बचाये रखने व सिंगल यूज प्लास्टिक न इस्तेमाल करने की शपथ ली गयी। अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान नगर पंचायत व्यापार मण्डल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, हरेंद्र बिंद, नाहर यादव, रविन्द्र यादव एवं नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।