बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रजनीपुर हाईवे के पास से नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान चन्दन गौतम पुत्र रामनरायण गौतम निवासी करनपुर के रूप में हुई है। शनिवार को उसे रजनीपुर हाईवे से पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
सिंगरामऊ में नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार


