- व्यापारी हित की लड़ाई व्यापार मंडल लड़ता रहेगा : दिनेश टण्डन
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित श्रावणी भोज और झंडारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने व्यापारियों की बातों को सुनने के बाद कहा कि किसी व्यापारी को अगर कोई अधिकारी परेशान कर रहा है तो वह मुझे व्यक्तिगत रूप से बताएं उनका नाम गुप्त रखा जाएगा और उस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होगी। यही सोच मुख्यमंत्री का भी है कि व्यापारियों को किसी भी रूप में प्रताड़ित नहीं किया जाए, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी अतिथियों को पुष्प भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों की प्रत्येक समस्याओं का निवारण के लिए व्यापार मंडल सदैव तत्पर रहेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी हित की लड़ाई व्यापार मंडल निरंतर लड़ता रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने उपस्थित सभी व्यापारियों को 79स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया एवं हर समस्याओं के निवारण में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यह कार्यक्रम गोकुल घाट पुरानी बाजार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल का निरंतर विशेष सहयोग करने वाले विमल भोजवाल, संतोष साहू, संजय केडिया, जगदीश चंद्र मौर्य गप्पू, सतीश गुप्ता, अशोक साहू, राकेश जायसवाल, मनमोहन सिंह, मनोज साहू, शिवम बरनवाल एवं यशवन्त साहू को नगर अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक बैंकर, नन्हेंलाल वर्मा, मनोज अग्रहरि, अनिल जायसवाल, छब्बूलाल सोनकर, अशर्फी जायसवाल, श्याम चंद्र अग्रहरी, आशीष गुप्ता, हाजी अब्दुल अहद मुन्ने, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, अरशद कुरैशी, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, फार्मेसी नगर महामंत्री मनोज कुमार साहू एवं मुन्नालाल अग्रहरि, युवा जिला महामंत्री गुप्ता शिशिर गुप्ता, रोशी सोनकर, विजय गुप्ता, साहिद मंसूरी, डी.के.अग्रहरी, गुलजारीलल गुप्ता, पंकज जायसवाल, हफिज शाह, मुकेश अग्रहरि, प्रियम वर्मा, घनश्याम जायसवाल, रामकुमार साहू, अतुल सिंह, ईशान जायसवाल, शशि श्रीवास्तव, सुग्रीव जायसवाल सहित आदि उपस्थित रहें।



