- कर्बला के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरूवार को रौजे वाली मस्जिद चहारसू में शेख नूरुल हसन मेमोरियल सोसायटी की तरफ से संस्था के प्रबंधक अली मंजर डेजी ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मजलिस का आयोजन किया जिसे जाकिर-ए-अहलेबैत सैय्यद मोहम्मद मासूम ने खिताब किया। उन्होंने कहाकि इस्लाम धर्म किसी भी धर्म के महात्माओं का अनादर करने के विरुद्ध है। इमाम हुसैन ने हमें सिखाया की दुनिया का हर इंसान एक दूसरे का इंसानियत के रिश्ते से भाई है इसलिए जब मदद करने का समय आये तो भूखे से उसका धर्म पूछे बिना उसको खाना दिया जाता है। इमाम हुसैन की दयालुता और उदारता हमारे लिए आदर्श है क्यूंकि इंसानियत को जिंदा रखने के लिए ही कर्बला में इमाम हुसैन ने अपने परिवार की कुर्बानी दे दी और यही वजह है की आज इमाम हुसैन का नाम हर धर्म के लोग पूरी दनिया में श्रद्धा से लेते हैं। इस मजलिस में सोजख्वानी बदरूज्जमां बन्ने व उनके हमनवा ने की। पेशख्वानी सैफे ने की। नौहाखां नईम हैदर और उसके साथियों ने नौहा और मातम किया। इस मौके पर अलीऔन, जाफर अब्बास, तालिब रजा एडवोकेट, शकील अहमद बैंकर्स, वसीम हैदर, नेयाज हैदर, अजहर मास्टर, सैयद मोहम्मद जाफर, सिकंदर इकबाल, अफरोज हुसैनी, तहसीन सभासद, असलम नकवी, तहसीन अब्बास सोनी नासिर रजा गुड्डू सहित काफी संख्या में मोमिनीन मौजूद रहे। आये हुए लोगों का एएम डेजी ने शुक्रिया अदा किया।



