Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसात मीटर चौड़ा बनेगा अरगूपुर-कटार मार्ग

सात मीटर चौड़ा बनेगा अरगूपुर-कटार मार्ग

  • शासन से 16.34 करोड़ धनराशि हुई स्वीकृत

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया अरगूपुर-कटार मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। विधायक रमेश सिंह के प्रयास से सात किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण हेतु 16 करोड़ 34 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। उक्त सड़क वर्षों से जर्जर हाल में उपेक्षित था।

उक्त मार्ग सुल्तानपुर रोड के बड़ौना गांव के पास से अयोध्या मार्ग चिरैयामोड़ होते हुए शाहगंज-आजमगढ़ मार्ग स्थित कटार को जोड़ता है। उक्त मार्ग पर महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों की स्थापित है। यह मार्ग सुल्तानपुर की तरफ अयोध्या व आजमगढ़ जाने वालों के लिए बाईपास का भी काम करता है। जिससे कम से कम पांच किमी दूरी व जाम से बच जाती है। बीते कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों की घोर उदासीनता के चलते उक्त मार्ग एकदम जर्जर अवस्था मे पहुंच चुका है। नगर के व्यवसायी तथा क्षेत्र के लोगों द्वारा मार्ग का नवनिर्माण कराए जाने की मांग दशकों से कर रहे थे। विधायक रमेश सिंह ने इसके लिए शासन में गंभीरता पूर्वक प्रयास किया। इसके निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत कराई। उक्त सड़क के नवनिर्माण से सुल्तानपुर, अयोध्या एवं आजमगढ़ के यात्रियों सहित क्षेत्रीयजनों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ ही उद्योगों को फलने-फूलने में भी मदद मिलेगी।

अरगूपुर-कटार मार्ग शाहगंज के आर्थिक विकास की रीढ़ माना जाता है। इसके नवनिर्माण से आम जनमानस के साथ ही स्थापित औद्योगिक इकाइयों को भी लाभ मिलेगा। शाहगंज के आर्थिक विकास को तेज गति मिलेगी। इस वित्तीय वर्ष में जनपद की यह पहली सड़क है जिसके लिए शासन ने धन स्वीकृत किया है।

रमेश सिंह – विधायक

Share Now...