― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरसात अप्रैल को मनाया जायेगा विश्व स्वास्थ्य दिवस :डा. प्रशांत

सात अप्रैल को मनाया जायेगा विश्व स्वास्थ्य दिवस :डा. प्रशांत

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूरे विश्व में स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति एक बड़े स्तर पर जागरूकता लाने के लिए प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। हर वर्ष 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे नए सुधार का लाभ मिलता है। उक्त बातें वाराणसी के चिकित्सक डा. प्रशांत कुमार पांडेय ने बताया। उन्होंने कहाकि कि सन 1950 से यह सिलसिला पूरे विश्व में मनाना शुरू हुआ है। आज हम सभी को अपनी सेहत के प्रति अपना ध्यान आकर्षित करना चाहिए। साथ ही इस दिवस के उपलक्ष्य में हमें अपनी दैनिक दिनचर्या, खान पान डाइट में बदलाव लाने चाहिए, ताकि हम अपने जीवन में स्वस्थ्य और साथ ही सेहतमंद रह सके। स्वस्थ्य रहने के लिए खान-पान के साथ-साथ हमें अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करने की आवश्यकता है। यदि आप पर्याप्त नींद लेते हैं, तो आप जीवन में बीमारी से ग्रसित होने से बच सकते है। नींद अधूरी होने से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहाकि यदि आप अपनी दिनचर्या में रोजाना व्यायाम करते हैं तो आप  पूर्णरूप से स्वस्थ्य रह सकते हैं।

Share Now...