Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसातवें दिन हुई माँ कालरात्रि की अराधना

सातवें दिन हुई माँ कालरात्रि की अराधना

आकर्षण का केन्द्र बन रहा कन्हईपुर का भव्य पंडाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र के 7वें दिन नवदुर्गा के कालरात्रि रूप की पूजा की गई। नगर के कन्हई पुर में आयोध्या के तर्ज पर भगवान श्रीराम के नव निर्मित विशाल मन्दिर के रूप पर पंडाल की सजावट की गई है। जो लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। व उर्दू बाजार गल्ला मंडी में जय माता दी बाल संस्था तथा रोडवेज तिराहा स्थित जय मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के पण्डालों में भव्य सजावट को भक्तों का मन मोह लिया। नवदुर्गा के सातवें दिन माँ के सातवें रूप कालरात्रि का पूजन अर्चन किया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा पृथ्वी को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए और पाप को फैलने से रोकने के लिए अपने तेज से इस रूप को उत्पन्न किया था। इनका रंग काला होने के कारण कालरात्रि कहा जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा करने से समस्त सिद्धियां प्राप्त होती हैं। माता कालरात्रि तंत्र साधना करने वालों के बीच बेहद प्रसिद्ध हैं। माना जाता है कि मां की पूजा करने से दुष्टों का नाश होता है और ग्रह बाधाएं दूर हो जाती हैं। माँ कालरात्रि के तीन नेत्र है और इनके श्वास से अग्नि निकलती है। कालरात्रि का वाहन गर्दभ है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, राक्षस शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज ने तीनों लोक में हाहाकार मचा रखा था।यह देखकर सभी देवतागण भगवान शिव के पास पहुंचे। भगवान शिव ने देवताओं की बात सुनकर देवी पार्वती से राक्षसों का वध कर भक्तजन की रक्षा करने को कहा। इसके बाद देवी पार्वती ने दुर्गा का स्वरूप धारण किया और दैत्य शुंभ-निशुंभ का वध कर दिया। शुंभ-निशुंभ का वध करने के बाद मां दुर्गा रक्तबीज को मारा, तो उसके शरीर से निकले रक्त से लाखों रक्तबीज उत्पन्न हो गए। इसके बाद मां कालरात्रि ने रक्तबीज को मारा और उसके शरीर से निकलने वाले रक्त को अपने मुख में भर लिया। इस तरह मां ने सबका गला काटते हुए रक्तबीज का वध किया। नवरात्रि के सप्तमी तिथि के दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है।