Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसाड़ ने किसान को खेत में मारा हालत नाजुक

साड़ ने किसान को खेत में मारा हालत नाजुक

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के छबीलेपुर गांव में खेत की सिंचाई करने के लिए गए किसान को एक सांड ने दौड़ा कर मार दिया। जिससे उसके हाथ, पैर और रीड की हड्डी टूट गई। कुछ लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सको ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। गौरतलब है कि सांडों से किसानों की मारने की बढ़ती घटनाओं से किसानों की जान जा चुकी है वहीं प्रशासन बेखबर है।

जानकारी के अनुसार छबीलेपुर गांव में खेत की सिंचाई करने के लिए 60वर्षीय नरोत्तम प्रजापति गए थे। इसी दौरान खेत में चर रहे साड को उन्होंने भागने की कोशिश किया, लेकिन साड़ ने उन्हें दौड़कर प्राण घातक हमला कर दिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर में कई जगह गंभीर चोटें लगी। बताया जाता है कि हाथ, पैर व रीढ की हड्डी भी टूट गई है और जब उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद वह साड़ ने गांव के और कई लोगों पर हमला बोला लेकिन लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई।